फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार, जानिए कब तक हो सकती है बारिश

Fri, 17 Oct 2025 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।  न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है।
 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम के साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। आज भी शिमला सहित राज्य में अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।  धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।  न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है।

विज्ञापन

जानें कब तक हो सकती है बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 23 अक्तूबर तक शुष्क माैसम बना रहने की संभावना है। विस्तारित अवधि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 30 अक्तूबर के बीच निचले पहाड़ी/मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना है। जबकि  उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य और किन्नौर जिले के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, सुंदरनगर 14.8, भुंतर 10.8, कल्पा 5.5, धर्मशाला 12.1, ऊना 13.9, नाहन 16.3, केलांग 1.1, पालमपुर 11.2, सोलन 12.0, मनाली 7.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 14.5, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 15.9, कुफरी 12.3, कुकुमसेरी 2.4, नारकंडा 9.7, भरमाैर 11.5, रिकांगपिओ 9.4, बरठीं 16.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 11.5, ताबो 3.6, देहरा गोपीपुर 16.0, नेरी 17.7 व बजाैरा में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र        अधिकतम तापमान
ऊना         32.0
नेरी           31.0
बिलासपुर  30.6
सुंदरनगर   30.0
हमीरपुर     29.8
कांगड़ा      29.6
सोलन        29.0
नाहन        28.6
मंडी          26.7
शिमला      23.6
मनाली      22.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें