मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और इसके आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 27 नवंबर तक सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, मंडी (बल्ह घाटी) में भी 26 नवंबर की रात हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.0, कल्पा -0.9, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.0, नाहन 7.6, पालमपुर 4.2, सोलन 3.5, मनाली 1.1, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.3, बिलासपुर 8.2, हमीरपुर 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.6, कुकुमसेरी -4.3, नारकंडा 1.8, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 1.5, बरठीं 6.5, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.0 व बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, बिलासपुर में 23.1, कांगड़ा में 23.1, मंडी में 22.2, सोलन में 21.8, नाहन में 21.2, सुंदरनगर-भुंतर में 21.0, शिमला में 15.6 और मनाली में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले 4-5 दिनों के दाैरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दाैरान अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।