फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी से राहत मिलने के आसार; करवट बदलेगा माैसम,राज्य में चार दिन बरसेंगे बादल

Tue, 26 May 2026 05:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। उधर, बढ़ती गर्मी के बीच कई क्षेत्र लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी, सिरमौर में पारा 35 डिग्री पार हो गया है। इन जिलों में मंगलवार को गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

तापमान में आएगा ये बदलाव

माैसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

इस दिन से बदलेगा माैसम, छह जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 28 और 29 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 30 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  31 मई और 1 जून को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 28 व 29 मई को ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में 28 व सिरमाैर में 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 14.2, कल्पा 7.4, धर्मशाला 18.2, ऊना 20.0, नाहन 23.1, केलांग 2.5, पालमपुर 18.5, सोलन 17.5, मनाली 12.3, कांगड़ा 19.2, मंडी 19.2, बिलासपुर 21.5, चंबा 15.2, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.4, बरठीं 15.6, पांवटा साहिब 25.0, देहरागोपीपुर 21.0, ताबो 5.4 व नेरी में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान

ऊना 42.6
नेरी 39.0
सुंदरनगर 37.9
कांगड़ा 37.4
मंडी 37.4
नाहन 36.7
बरठीं 36.5
भुंतर 34.5
सोलन 34.5
चंबा 32.3
जुब्बड़हट्टी 31.2
मनाली 27.4
शिमला 27.0
कल्पा 22.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें