फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: अलर्ट के बीच कुल्लू में चला अंधड़, 14 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना

Sat, 13 May 2023 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 14 मई को बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। 
विज्ञापन
कुल्लू में चला अंधड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। अंधड़ से ढालपुर में धूल का गुब्बार उठ गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्के बादल छा जाने के बाद अंधड़ चला। लोग धूल से बचते हुए नजर आए। हालांकि, अंधड़ से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।  तीन दशक के बाद कुल्लू में मई में ठंडा मौसम बना है। लाहौल-स्पीति व कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में 17 मई तक खराब रह सकता है मौसम
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 14 मई को बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 17 मई तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान मध्य व मैदानी कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। केलांग में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, शिमला 26.4, सुंदरनगर 33.9, भुंतर 29.7, कल्पा 21.2, धर्मशाला 30.2, ऊना 39.5, नाहन 33.5, केलांग 13.3, सोलन 33.0, कांगड़ा 34.5, मंडी 35.4, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 37.0, चंबा 34.6, डलहौजी 22.0,जुब्बड़हट्टी 29.9, कुफरी 21.1, कुकुमसेरी 15.1, नारकंडा 20.8, रिकांगपिओ 27.7 और धौलाकुआं में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें