फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, जानें एक सप्ताह कैसा रहेगा माैसम

Fri, 07 Nov 2025 01:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर माइनस में है।
विज्ञापन
रोहतांग के समीप बर्फबारी से ढका मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर माइनस में है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार है। वहीं सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया। 

विज्ञापन

13 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 3-4 दिनों में न्यूनम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 6.4, कल्पा 1.4, धर्मशाला 12.2, ऊना 12.0, नाहन 11.9, केलांग -2.9, पालमपुर 8.0, सोलन 7.4, मनाली 4.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 9.6, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 9.2, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -2.4, नारकंडा 6.1 , भरमाैर 10.0, सेऊबाग 5.0, बरठी 10.5, कसाैली 13.0, सराहन 9.7, ताबो -2.4 व  देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें