फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 60 हजार की स्कूटी के लिए 18 लाख का वीवीआईपी नंबर

Sat, 27 Jun 2020 12:09 PM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूटी-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान एक निजी कंपनी ने 60 से 80 हजार की स्कूटी के लिए वीवीआईपी व्हीकल नंबर हासिल करने को 18 लाख रुपये की बोली लगाई है। यह मामला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल का है। ऊना जिले की एक निजी कंपनी राहुल पैम प्राइवेट लिमिटेड ने एक नई स्कूटी शाहपुर में कंपनी के नाम रजिस्टर्ड करवाई।

विज्ञापन


इसके बाद कंपनी सरकार से एचपी 90-0009 नंबर लेना चाह रही थी। इस वीआईपी नंबर को लेने के लिए कंपनी ने सरकार की ओर से घोषित ऑनलाइन बोली में हिस्सा लिया। बोली पिछले शनिवार को शुरू हुई और 26 जून यानी शुक्रवार शाम को खत्म हुई।

एक हफ्ता चली ऑनलाइन बोली में कंपनी ने स्कूटी के वीआईपी नंबर के लिए सबसे ज्यादा 18 लाख 22 हजार 500 रुपये की बोली लगाई। कंपनी अगर 3 दिन के भीतर एसडीएम दफ्तर शाहपुर में यह राशि जमा करवा देगी तो उसे स्कूटी के लिए वीवीआईपी नंबर मिल जाएगा।
विज्ञापन


इस बोली में शाहपुर के कुछ और लोगों ने भी 10 से 15 लाख रुपये तक बोली लगाई। सरकार ने वीवीआईपी नंबर के लिए पिछले हफ्ते ही खुली बोली लगाने की अधिसूचना जारी की थी। उधर, शाहपुर के एसडीएम मुरारी लाल ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें