फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: हिमाचल में 100 फीसदी मतदान, विधायकों में दिखा खासा उत्साह

Tue, 18 Jul 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में हिमाचल में सभी विधायकों ने मतदान किया। राज्य विधानसभा परिसर में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर से पहले सब वोट पड़ गए।
विज्ञापन


हालांकि, चुनाव की प्रक्रिया को पांच बजे संपन्न किया गया। कांग्रेस की ओर से पोलिंग एजेंट इंद्र दत्त लखनपाल थे तो भाजपा की ओर से सुरेश भारद्वाज। कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुरेश पचौरी भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को विधायकों में खासा उत्साह दिखा। पहला वोट कांग्रेस के पोलिंग एजेंट और बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने डाला। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा के 28 विधायकों ने वोट डाले।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों के साथ दो निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा और मनोहर धीमान भी नजर आए। कांग्रेस की ओर से दूसरा वोट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डाला।

इसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस विधायकों के मतदान के बीच ही दो अन्य निर्दलीय विधायकों पवन काजल और किरणेश जंग ने भी मतदान किया। हाल ही में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के देहांत के कारण कुल 68 विधायकों में से 67 ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। 

वीरभद्र बोले- मीरा कुमार योग्य उम्मीदवार, बहुमत वाला बनेगा राष्ट्रपति 
सीएम वीरभद्र सिंह ने मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद के लिए बहुत ही योग्य उम्मीदवार बताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अंतरात्मा की आवाज सुनकर तो मीरा कुमार के पक्ष में ही क्रॉस वोटिंग हो सकती है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा विधायकों में खासा उत्साह है। भाजपा के लोग तो नौ बजे ही प्रदेश विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे। 

निर्दलीयों में से एक विधायक ने बताया- कहां डाला वोट 
निर्दलीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने तो साफ ही कर दिया कि उन्होंने वहीं वोट डाला है, जहां भाजपा ने डाला। अन्य निर्दलीय विधायकों से प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें