फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटा दिया हिमाचल का विजन 2030 प्लान, नीति आयोग ने गिनाईं ये कमियां

Tue, 27 Dec 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लानिंग कमीशन भंग होने के बाद गठित नीति आयोग ने हिमाचल सरकार की ओर से सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 2030 के तहत भेजे गए 15 साल के विजन डॉक्यूमेंट को लौटा दिया है।
विज्ञापन


आयोग ने हिमाचल समेत सभी प्रदेशों से सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 2030 के तहत 15 साल का विजन डॉक्यूमेंट मांगा था। इसमें कहा गया था कि प्रदेश 2030 में अपने को कहां देखता है, इसे विभागवार बताएं।

प्रदेश के प्लानिंग डिपार्टमेंट ने भी इसके लिए सभी विभागों को पत्र लिख दिया। विभागों ने अपने हिसाब से डॉक्यूमेंट तैयार कर प्लानिंग डिपार्टमेंट को भेज दिया, लेकिन आयोग ने प्रदेश सरकार के डॉक्यूमेंट को लौटा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्लान लौटाने की ये है वजह

आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की ओर से सीएम वीरभद्र सिंह को लिखे पत्र में डॉक्यूमेंट सही तरीके से न बना होने की बात कही है। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि डॉक्यूमेंट के साथ प्रदेश सरकार तीन से पांच मिनट का एक वीडियो भी बनाकर भेज दे।

इसके लिए प्रदेश सरकार केंद्रीय मीडिया टीम से संपर्क कर सहयोग भी ले सकती है। आयोग की इस चिट्ठी के बाद प्रदेश सरकार नए सिरे से डाक्यूमेंट तैयार करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें