विजिलेंस जांच के बीच जमीन खरीद के आरोपों में घिरे मंत्री ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद से दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सूत्रों का कहना है कि मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने का समय मांगा है लेकिन दोनों ही नेताओं से अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हो सकती है।
माना जा रहा है कि मंत्री मामले में खुद को फंसाए जाने की दलील देने के लिए अपना पक्ष रखना चाहते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नड्डा से हुई मुलाकात में अब तक के सभी घटनाक्रमों की पूरी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को मिल चुकी है। यही वजह है कि शायद केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में पहले ही फैसला ले चुका है। यही वजह है कि अभी तक मंत्री की मुलाकात दोनों नेताओं से नहीं हो सकी है।