फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को लिखें मैसेज- मैं बाहर फंसा हूं और मुझे चंबा जाना है

Fri, 24 Apr 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैं बाहर फंसा हूं, मुझे चंबा जिले में आना है, ऐसा मैसेज संबंधित जिले के उपायुक्त को लिखने के बाद ही आपको घर आने के लिए पास मिलेगा। ऐसा संदेश अपने जन्मदिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर राज्यों व अन्य जिलों में फंसे लोगों को दिया है। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांगड़ा जिले में फंसे 400 लोगों की सूची वह डीसी चंबा को भेजेंगे।

विज्ञापन


उनसे आग्रह करेंगे कि इन लोगों को घर वापसी के लिए पास मुहैया करवाए जाएं। लॉकडाउन में नौकरी, शिक्षा हासिल करने और सगे-संबंधियों से मिलने गए लोग बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे विस उपाध्यक्ष ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर लोगों को डीसी चंबा और जहां पर वह रह रहे हैं वहां के डीसी को अपने स्थान और जाने के स्थान की सूचना देने का आग्रह किया। 

उन्होंने साफ किया कि बाहरी राज्यों और जिलों में फंसे लोग यह सूचना लिखकर देंगे। जैसे में नादौन में हूं और मुझे चुराह या जिले के सलूणी या कहीं और जाना है। कहा कि कांगड़ा में फंसे 400 लोगों की सूची डीसी को भेज रहे हैं। अपील की कि लोग हमीरपुर, मंडी, सोलन या अन्य जगह जहां भी हैं, वहां वे संबंधित डीसी से संपर्क करें। वहीं, इस संबंध में जब जिलाधीश चंबा से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें