फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु ऑनलाइन कर रहे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु अब ऑनलाइन एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करेंगे। जब तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, तब तक प्रशिक्षुओं की पढ़ाई ऑनलाइन ही जारी रहेगी। ऑनलाइन ऐप के जरिये एमबीबीएस प्रशिक्षु अपने घर में बैठकर पढ़ाई पूरी करेंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहे एमबीबीएस के तीसरे सत्र में 320 प्रशिक्षुु एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। इसमें हिमाचल सहित अन्य राज्यों के प्रशिक्षु शामिल हैं। जोकि लॉकडॉउन होने के कारण अपने घरों को भेजे जा चुके हैं। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई पर पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ऑनलाइन एमबीबीएस पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रोजाना ऑनलाइन ऐप के जरिये मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन अपने लेक्चर दे रहे हैं। उसी लेक्चर के आधार पर प्रशिक्षु पढ़ाई जारी रखेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रशिक्षुओं के प्रैक्टिल लिए जाएंगे। जोकि मौजूदा समय में संभव नहीं है। फिलहाल प्रशिक्षुओं की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए प्रबंधन ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहा है।
इनसेट
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा चुकी है। प्रोफेसर ऑनलाइन ऐप से प्रशिक्षुओं को अपना लेक्चर दे रहे हैं। इसी आधार पर एमबीबीएस प्रशिक्षु आगे की पढ़ाई नियमित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें