फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विधेयक को छोड़कर सरकार ने अन्य विधेयक सार्वजनिक

Thu, 01 Sep 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने अवैध भवनों को नियमित करने के टीसीपी विधेयक को छोड़कर पिछले दिनों प्रदेश विधानसभा में पारित कुछ अन्य विधेयकों को सार्वजनिक कर दिया है। बुधवार को ये प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत अवस्था में राजपत्र में अधिसूचित कर दिए गए। अवैध भवनों को नियमित करने का हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम योजना संशोधन विधेयक 2016 को बुधवार को अन्य विधेयकों की तरह सार्वजनिक नहीं किया गया। सचिवालय के सूत्रों ने इसकी वजह स्पष्ट नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक किए गए ये बिल

हिमाचल प्रदेश सरकार
राजपत्र में छापकर सार्वजनिक किए गए ये बिल हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय विधेयक 2016, हिमाचल प्रदेश में खुली सिगरेटों और बीड़ियों के विक्रय का प्रतिषेध और सिगरेटों तथा अन्य तंबाकू उत्पादों का खुदरा कारोबार का विनियमन कारोबार का विनियमन विधेयक 2016, हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते

और पेंशन द्वितीय संशोधन विधेयक 2016, औषधि और प्रसाधन सामग्री हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2016, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका संशोधन विधेयक 2016 और हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2016 को विधानसभा में पेश किए रूप में सार्वजनिक किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें