फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में गूंजी अमर उजाला की खबर, मंदिर में चोरी पर विशेष जांच टीम बनी

Wed, 16 Sep 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह
विज्ञापन

बुधवार को सदन में कसुम्पटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। उन्होंने अमर उजाला में प्रकाशित महंत का कमरा बाहर से बंद कर मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुराईं, अमर उजाला में छपी इस खबर को उठाकर यह प्रस्ताव सदन में लाया।

विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह ने सदन में कहा कि वह इस बारे मेें सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। वह केवल एक बात बोलना चाहेंगे कि कौन-कौन से फोन उस समय चल रहे थे, उनकी लोकेशन क्या थी। चोरों को पकड़ा जाए जिससे लोगों की आस्था के इस मामले में उचित कार्रवाई हो सके।

इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि मध्यरात्रि को करीब तीन बजे मुंह ढके हुए दो लोगों को हनुमान मंदिर से भागते हुए देखा गया। शिकायकर्ता ने बताया कि अपराधियों ने 150 वर्ष पुरानी मूर्ति समेत अन्य मूर्तियां चुराईं। ढाई तोला सोना भी ले गए। अनुमानित कीमत चार लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस थाना ढली में इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इसकी सूचना दी गई है। मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को बंद पाया गया। सीआईडी की ओर से भी तलाशी अभियान चलाया गया है।

इस अभियोग का शीघ्र अन्वेषण किया जाएगा। वरिंद्र कालिया पुलिस अधीक्षक और अन्य सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। बहुत जल्दी इसका अन्वेषण होगा। सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जमवाल के लिए लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाब दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें