फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू अस्पताल में ठीक होगी एक्सरे मशीन, अन्य समस्याओं का भी निपटारा होगा: जयराम

Thu, 17 Sep 2020 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहडू़ अस्पताल में एक्सरे मशीन को ठीक करने समेत इस अस्पताल की अन्य तमाम समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में रोहड़ू के कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की ओर से उठाए गए मामले पर कही। ब्राक्टा सदन में अमर उजाला लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रोहडू़ अस्पताल में एक्सरे की मशीनें खराब हैं।

विज्ञापन


ऐसा क्या पुर्जा है जो छह महीने से ठीक नहीं हो रहा है। रोज की यहां 500 की ओपीडी है। उत्तराखंड से भी लोग आते हैं। उनका आग्रह है कि हर आदमी निजी अस्पताल में नहीं जा सकते हैं। डोडराक्वार से लेकर सब लोग यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के जो भी पद हैं, वे भरे हुए हैं। एक्सरे मशीन से संबंधित जो मामला है, उसे भी ठीक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें