फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा बांध विस्थापितों की समस्याओं का जल्द निपटारा करेगी सरकार: भारद्वाज

Fri, 18 Sep 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जयराम सरकार भाखड़ा बांध विस्थापितों की समस्याओं का जल्द निपटारा करेगी। वित्तायुक्त राजस्व की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इसमें विधायकों को सदस्य बनाया है। झंडूता, सदर, नयनादेवी जी और कुटलैहड़ के विधायक इसके सदस्य हैं। अभी कुटलैहड़ के विधायक से डीसी को दिए सुझाव नहीं आए हैं। इस कारण मामला रुका है। सभी विधायकों के सुझाव आने पर कमेटी बैठक कर निर्णय करेगी।

विज्ञापन


भाखड़ा बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान अगर इसी सरकार में हो गया तो यह गर्व की बात रहेगी। प्रश्नकाल के दौरान नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह दो तीन-विषयों को ध्यान में लाना चाहते हैं। बिलासपुर के अलावा ऊना के कुटलैहड़ में भी किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। जवाब में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने भाखड़ा बांध के विस्थापितों के लिए नई नीति बनाई है। जिले के विधायक की एक हाई पावर कमेटी वर्ष 2019 में बनी।

यह कमेटी समाधान निकालेगी। ऊना के डीसी से जैसे ही एजेंडा आ जाएगा, बैठक की जाएगी। बिलासपुर के भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापित कई लोगों ने जहां मकान बनाए हैं, उन्हें वहीं सेटल किया जाए। उनके कनेक्शन काटने के बजाय उनकी सेटलमेंट की जाए। रामलाल ने कहा कि जब भी सदन में प्रश्न उठाए जाते हैं तो उनके साथ पौंग डैम का नाम लिया जाता है। निवेदन यह है कि हमें इधर-उधर न जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें