फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशनों में कल से होगी वाहनों की पासिंग, एमवीआई के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Fri, 30 Jan 2026 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

गाड़ियों की पासिंग के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार एक फरवरी से ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन विभाग । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन मालिकों को गाड़ियों की पासिंग के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार एक फरवरी से ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू करने जा रही है। नई व्यवस्था में वाहन की फिटनेस पूरी तरह मशीनों और आधुनिक तकनीक के जरिए जांची जाएगी। इससे समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार की आशंकाओं पर भी लगाम लगेगी। कांगड़ा सब डिविजन के रानीताल से इसकी शुरूआत की जा रही है। पहली बार हिमाचल में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन पर गाड़ियों की पासिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जांच ब्रेक, हेडलाइट, सस्पेंशन, प्रदूषण और अन्य तकनीकी मानकों की जांच पूरी तरह स्वचालित सिस्टम से होगी। जिलों में भी ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं। हमीरपुर के नादौन और ऊना हरोली में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इसी तरह से प्राइवेट सेक्टर में कांगड़ा जिले के रानीताल सहित पांच ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन मंडी जिले के कांगू, बिलासपुर के बैरी, सिरमौर के पांवटा, सोलन के नालागढ़ के राजपुरा में खोले जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं। इसमें कांगड़ा जिले के रानीताल में एक फरवरी से वाहनों की पासिंग की सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें