फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में हिमाचल की बेटी करेगी देश का नेतृत्व

Mon, 10 Jul 2023 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

वंशिका परमार जिला हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव तुंही की रहने वाली हैं। वंशिका का कहना है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।
विज्ञापन
वंशिका परमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में होने जा रहे जी-20 अंतरराष्ट्रीय फैशन कार्यक्रम में मिस अर्थ इंडिया-2022 की विजेता हिमाचली की बेटी वंशिका परमार भारत का नेतृत्व करेंगी। 23 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में जी-20 और जी-20 अतिथि देशों की 26 सुंदरियां भाग लेंगी। इस फैशन रनवे का आयोजन लद्दाख आर्ट एंड एंटरटेनमेंट एलायंस और लद्दाख स्वायत पहाड़ी विकास परिषद की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


लद्दाख में इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे का संरक्षक पंकज गुप्ता और मिस अर्थ इटली गिउलिया रगाजिनी के नेतृत्व में आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम लद्दाख में उमलिंगा पर करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा फैशन रैंप है। इस इवेंट को एक डॉक्यूमेंट्री का रूप भी दिया जा रहा है।

वंशिका परमार जिला हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव तुंही की रहने वाली हैं। वंशिका का कहना है कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। फिलोस्पी में स्नातक करने वाली वंशिका परमार का कहना है कि दादा और नाना सेना में रहे हैं और पिता भारतीय वायुसेना में हैं।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार के सहयोग से ईको टूरिज्म में करना चाहती काम
उन्हें घाना के पर्यटन मंत्रालय की ओर से अफ्रीका में पर्यावरण पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जबकि फिलीपिंस में जलवायु संकट से निपटने के लिए एक राजदूत के रूप में भी काम किया है। 2022 में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें