फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना में लगेगा इलेक्ट्रिक बस उद्योग, 3000 को मिलेगा रोजगार

Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगरी ग्रुप एमएस सीएसईपीईएल होल्डिंग कंपनी और न्यू इंडिया एसराम और एमराम कंपनी संयुक्त रूप से हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस उद्योग स्थापित करने पर राजी हो गई है। इस कंपनी को जिला ऊना के जिरकपुर बरैडी और कंदरोड़ी में 200 बीघा जमीन पसंद आई है। कंपनी ने प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया है। अब कंपनी की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसमें हिमाचल के करीब 3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी हिमाचल में 8000 इलेक्ट्रिक बसों सहित, चार्जिंग स्टेशन, बैटरियां और स्पेयर पार्ट्स तैयार करेगी। कुल मिलाकर कंपनी 300 करोड़ का निवेश करेगी। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को कंपनी के अधिकारी हिमाचल आए थे। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जिला कांगड़ा और ऊना में जमीन दिखाई थी। विदेशी कंपनी हंगरी ने विदेशों में कई इलेक्ट्रिक उद्योग स्थापित किए हैं। हिमाचल में उनका यह पहला उद्योग होगा। बसें बनाने के लिए कच्चा माल विदेशों से लाया जाना है।

इन्वेस्टर्स मीट के बाद हिमाचल में कंपनियां उद्योग लगाने के लिए आगे आ रही हैं। हंगरी ग्रुप एमएस सीएसईपीईएल होल्डिंग कंपनी और न्यू इंडिया एसराम और एमराम कंपनी को ऊना जिले में उद्योग लगाने की राजी हुई है। - बिक्रम सिंह, उद्योग मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें