फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una news: राशन डिपो में चने की दाल मिसब्रांडेड, कंडाघाट लैब से आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wed, 05 Jul 2023 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

फरवरी में बंगाणा क्षेत्र में एक राशन डिपो से चने की दाल के सैंपल लिए। विभाग इन सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेजा। लैब से आई रिपोर्ट में दाल के पैकेट पर एक्सपायरी डेट न लिखे होने का हवाला देकर मिसब्रांडेड बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के राशन डिपो से लिया गया चने की दाल का सैंपल मिसब्रांडेड पाया गया है। विभाग ने नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने दाल के पैकेट पर एक्सपायरी डेट अंकित न करने पर कार्रवाई की है। बंगाणा से बीते फरवरी में जांच के दौरान सैंपल लिया गया था। इस सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट सोलन में भेजा गया।

विज्ञापन


सीटीएल लैब में उक्त सैंपल की मिसब्रांडेड होने की पुष्टि की है। विभाग ने इस मामले पर संबंधित सहकारी सभा के डिपो और बंगाणा स्थित खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के गोदाम प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम समय-समय पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाता है।

फरवरी में बंगाणा क्षेत्र में एक राशन डिपो से चने की दाल के सैंपल लिए। विभाग इन सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेजा। लैब से आई रिपोर्ट में दाल के पैकेट पर एक्सपायरी डेट न लिखे होने का हवाला देकर मिसब्रांडेड बताया गया है। उक्त मामले को अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में दाखिल कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अदालत के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन


संतोषगढ़ में लिया बिस्कुट का सैंपल भी निकला मिसब्रांडेड
जिले के संतोषगढ़ में एक दुकान से लिया गया बिस्कुट का सैंपल भी मिसब्रांडेड पाया गया है। विभाग ने बिस्कुट निर्माता कंपनी को भी इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है।

जिले के बंगाणा क्षेत्र के एक राशन डिपो से चने की दाल का सैंपल मिसब्रांडेड पाया गया है। संतोषगढ़ से लिया गया बिस्कुट का सैंपल भी मिसब्रांडेड मिला है। कार्रवाई जारी है। - जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें