फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हत्या की सूचना पर पुलिस ने दाह संस्कार रुकवा चिता से उठाया शव

Thu, 16 Feb 2023 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना)

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि सलोह में एक युवक की हत्या हो गई है और शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान टीम सहित सलोह पहुंचे। पुलिस ने श्मशानघाट पहुंच दाह संस्कार रुकवाया और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सलोह में युवक का शव लेने श्मशानघाट पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली उपमंडल के सलोह में 26 साल के एक युवक की मंगलवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस श्मशानघाट पहुंची और शव को चिता से उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। श्मशानघाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, लेकिन पुलिस  पहुंचने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि सलोह में एक युवक की हत्या हो गई है और शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान टीम सहित सलोह पहुंचे। पुलिस ने श्मशानघाट पहुंच दाह संस्कार रुकवाया और शव कब्जे में लिया। लोगों ने सहयोग करते हुए पुलिस की बात मानी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गई और यहां पोस्टमार्टम करवाया गया।

मृतक युवक के शरीर पर छोटे से कट के अलावा चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया। पुलिस ने युवक के घर का भी मुआयना किया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आपत्ति जाहिर नहीं की है। हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा। 
विज्ञापन


सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण साफ हो पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। - अनिल पटियाल, डीएसपी हरोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें