हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बजौरा और जगतसुख के भनारा गांव में आग लगने की दो घटनाएं हुईं। बजौरा में चार मंजिला और जगतसुख भनारा में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। बजौरा में कमरे में सो रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। दावा है कि 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। बजौरा में सोमवार रात करीब ढाई बजे नवीन शर्मा के मकान के कमरे में आग लग गई। इसमें बुजुर्ग ढाले राम अकेला सोया था। परिजन अन्य कमरों में थे। कमरे में एकाएक आग लगने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।