फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अगले महीने हिमाचल को मिलेगा नया मुख्य सचिव, दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दौड़ में

Fri, 15 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वर्तमान मुख्य सचिव (कार्यकारी) संजय गुप्ता इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद राज्य के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को सौंपी जाएगी
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार को अगले महीने नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव (कार्यकारी) संजय गुप्ता इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद राज्य के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को सौंपी जाएगी, इसे लेकर सचिवालय और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार स्तर पर नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर मंथन शुरू हो चुका है और वरिष्ठता, प्रशासनिक अनुभव तथा केंद्र व राज्य में कार्यशैली को आधार बनाकर नामों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

फिलहाल दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम सबसे प्रमुख

मुख्य सचिव पद की दौड़ में फिलहाल दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम सबसे प्रमुख माने जा रहे हैं। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत वरिष्ठता सूची में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। लंबे प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न विभागों में कार्य करने के कारण उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा भी है कि सरकार वरिष्ठता के आधार पर निर्णय ले सकती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा भी वरिष्ठ आईएएस हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा का नाम भी संभावित दावेदारों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव का पद राज्य प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण

चर्चा यह भी है कि आईएएस अधिकारी देवेश कुमार को भी मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है। मुख्य सचिव का पद राज्य प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह अधिकारी मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य करता है तथा सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाता है। ऐसे में आगामी दिनों में होने वाला यह चयन प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें