फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तीन मेडिकल कॉलेजों और दो क्षेत्रीय अस्पतालों में भी होंगे कोरोना टेस्ट

Tue, 19 May 2020 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों और दो क्षेत्रीय अस्पतालों में कोरोना टेस्ट करने को मंजूरी दे दी है। केंद्र की ओर से कोविड-19 की जांच के लिए पांच ट्रू नट मशीनें पहुंच गई हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, मेडिकल कॉलेज नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और मंडी में स्थापित किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि इससे कोविड-19 की जांच प्रक्रिया में अब और तेजी आएगी।

विज्ञापन


हिमाचल में अभी पांच स्थानों ने कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकारी की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार अब कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए लोगों के 10 दिन बाद पुन: जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। यदि वे पिछले तीन दिन से लक्षण रहित हैं और रिपोर्ट निगेटिव पाई जाती है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अगर पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनके और पांच दिन बाद पुन: जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें