फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तहसीलों में सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलें सुनेंगे तहसीलदार, मौके पर निपटारे के निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे।  इन दिनों तकसीम, इंतकाल और अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। इन दिनों तकसीम, इंतकाल और अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुनवाई के दौरान मामलों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर न काटने पड़ें। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के शेष तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार नियमित सरकारी कामकाज निपटाएंगे। जबकि अन्य तीन दिन राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित होंगे। इससे लोगों को अपने मामलों की पैरवी के लिए तय दिन पर अधिकारियों के समक्ष पेश होने की सुविधा मिलेगी। दरअसल, प्रदेश में तकसीम, इंतकाल, निशानदेही और राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्ती जैसे मामलों के लंबित रहने से लोगों को परेशानी होती है। कई बार सुनवाई में देरी और बार-बार पेशियों के कारण लोगों का समय और पैसा खर्च होता है। ऐसे में नई व्यवस्था से राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें