फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय : स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Thu, 29 Jun 2023 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि ने बी फार्मेसी और बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) सहित यूजी-पीजी की काउंसलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि ने बी फार्मेसी और बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) सहित यूजी-पीजी की काउंसलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग पांच जुलाई से होगी। पांच को बैकवर्ड एरिया, डिफेंस और खेल कोटे के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 12 व 13 जुलाई को होगी, जबकि एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग 14 व 15 जुलाई को होगी। बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग सात जुलाई को होगी। एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमटेक, एमसीए के पहले चरण की काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी। पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई को होगी। बी आर्क के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होेगी। बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग 26 जुलाई को होगी। बीटेक (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जिस श्रेणी और पात्रता के आधार पर अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, उस तिथि को ध्यान से देखकर ही अभ्यर्थी तकनीकी विवि परिसर हैं। तिथि से आगे-पीछे आने वालों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। काउंसलिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी
पात्र अभ्यर्थी बी फार्मेसी, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी व बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए की काउंसलिंग के लिए दो जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एमएससी भौतिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान विभाग, पीजी डिप्लोमा योग के लिए 15 जुलाई, बी आर्क, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) बीटेक (लेटरल एंट्री), एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन की काउंसलिंग के लिए 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें