फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीमार बच्चों को उठाकर इधर-उधर भटक रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और शिशु रोग ओपीडी को रैन बसेरा में दो अलग-अलग भवनों में चलाने से यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिशु रोग ओपीडी को अस्पताल परिसर से बाहर नगर परिषद के रैन बसेरा भवन में चलाया जा रहा है। इससे बीमार बच्चोंं के इलाज के लिए उनके अभिभावकों को रैन बसेरा में जाना पड़ता हैै। ओपीडी में चेकअप के बाद अभिभावकों को बच्चों को टेस्ट और दवाइयों के लिए अस्पताल का रुख करना पड़ता है। टेस्ट के बाद रिपोर्ट, दवाइयां आदि चेक करवाने के लिए दोबारा रैन बसेरा आना पड़ता है। बारिश होने के कारण अभिभावकों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। छोटे बच्चों को उठाकर बार-बार रैन बसेरा से अस्पताल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के उच्च अधिकारियों को इस बारे में पूर्व में भी अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अभिभावकों सीमा देवी, सुनीता शर्मा, शकुंतला शर्मा, विपिन पुरी और विनोद ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और शिशु रोग ओपीडी दूर होने के कारण बच्चों के उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा। अस्पताल में वर्तमान में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें