फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने ग्रेडिंग सिस्टम से घोषित किया परिणाम

Tue, 28 Mar 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) में शुरू की थी। सूबे के सभी बहुतकनीकी संस्थानों में चलाए जा रहे डिप्लोमा कोर्सेज में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। 
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) में शुरू की थी। सूबे के सभी बहुतकनीकी संस्थानों में चलाए जा रहे डिप्लोमा कोर्सेज में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इसके चलते फरवरी 2023 में संचालित की गई बहुतकनीकी परीक्षाओं का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर तैयार कर घोषित किया गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि इस दौरान परीक्षा में कुल 1,922 परीक्षार्थी बैठे थे।

विज्ञापन


इससे पहले परीक्षा परिणाम को अंकों के आधार पर दिखाया जाता था, लेकिन अब छात्रों को उनकी ओर से सेमेस्टर में अर्जित ग्रेड और सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज (एसजीपीए) ही दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को छात्रों की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बोर्ड की ओर से अन्य सभी सेमेस्टरों के परिणाम भी मार्च माह में घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि असफल, री-अपीयर और री इवेल्यूशन के लिए 14 दिन के भीतर ऑनलाइन माध्यम से 350 रुपये प्रति विषय शुल्क देकर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें