कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश की अंडर-23 टीम घोषित कर दी है। पहले दो मैचों के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में हमीरपुर के मृदुल सरोच को टीम को कमान सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश षुरुष अंडर-23 टीम का पहला मुकाबला 7 से 10 जनवरी को जम्मू में जेएंडके साथ होगा। प्रतियोगिता का अंतिम लीग मुकाबला 18 से 21 फरवरी को हमीरपुर के अमतर मैदान में बडौदा के साथ होगा। हिमाचल प्रदेश की अंडर-23 टीम में 17 खिलाड़ियों के अलावा 10 को स्टैंडबाई रखा गया है।
अंडर-23 टीम में कप्तान मृदुल सरोच, योगदीप ठाकुर, कुशल पाल, आर्यव्रत शर्मा, दीपेंद्र सिंह राणा, पूरव राज सिंह, अमनप्रीत सिंह, वैभव कालटा, विदेश शर्मा, सहिल कुमार, ऋतिक कुमार, चिराग शर्मा, प्रहलाद सिंह राजपूत, आयुष कौठारी, हिमांशु, रोहित ठाकुर और विनय कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, अतुल जस्वाल, सिद्धांत डोगरा, अभिषेक ठाकुर, सौरभ हिमालवी, पारस, दिव्यांश गुमरा, सुनंदन शर्मा, मोहम्मद सौरव, अनुराग ठाकुर और आर्यन राय को स्टैंडबाई रखा गया है। इसके अलावा अनुज पाल दास को कोच और तिलक राज को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए हिमाचल की 17 सदस्यीय अंडर-23 टीम घोषित कर दी गई है। यह टीम पहले दो मैच के लिए चुनी गई है। हिमाचल की टीम कुल सात लीग मैच खेलेगी।
हिमाचल अंडर-23 टीम के मैच
दिनांक टीम स्थान
7 से 10 जनवरी हिमाचल-जेएंडके जम्मू
14 से 17 जनवरी हिमाचल-गुजरात वल्सद
21 से 24 जनवरी हिमाचल-हैदराबाद हैदराबाद
28 से 31 जनवरी हिमाचल-कर्नाटक अमतर
04 से 07 फरवरी हिमाचल-पुडुचेरी पुडुचेरी
11 से 14 फरवरी हिमाचल-यूपीसीए अमतर
18 से 21 फरवरी हिमाचल-बडौदा अमतर