फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP News: 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की ACR में होगी रेड एंट्री, निदेशालय ने मांगी जानकारी

Thu, 14 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 दसवीं और बारहवीं कक्षा में विषयवार परिणाम की शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हुई बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में रेड एंट्री होगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा में विषयवार परिणाम की शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद तीन साल के परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। लगातार खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों की वार्षिक इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। शहरी स्कूलों के शिक्षकों के खराब प्रदर्शन पर तबादले भी तय है। शिक्षा निदेशालय बीते तीन वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण कर शिक्षकों की सूची तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का परिणाम लगातार बेहद खराब
जिन शिक्षकों का परिणाम लगातार बेहद खराब पाया जाएगा, उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी। उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकने और तबादले करने जैसी कार्रवाई भी प्रस्तावित है। शहरी क्षेत्रों में संसाधन, इंटरनेट और अतिरिक्त शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद यदि परिणाम कमजोर होगा, तो इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी। खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा सकता है। उधर, उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने की योजना भी तैयार की जा रही है। शिक्षा विभाग मेरिट और बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों के लिए विशेष प्रशस्ति और पुरस्कार नीति पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें