फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: CBSE स्कूलों में चयन के लिए शिक्षकों की परीक्षा फरवरी के अंतिम हफ्ते में, जानें विस्तार से

Thu, 29 Jan 2026 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई स्कूलों में चयन को इच्छुक शिक्षकों की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नए खुलने वाले सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई स्कूलों में चयन को इच्छुक शिक्षकों की परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को औपचारिक पत्र भेज दिया गया है, जिसमें आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह परीक्षा प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रहे 130 सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इन स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रशिक्षित और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की आवश्यकता जताई गई है।

विज्ञापन


निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए शिक्षकों की श्रेणी और विषय के अनुसार अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इसमें प्राथमिक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) स्तर के शिक्षक शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ सीबीएसई पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण से जुड़े प्रश्नों को भी शामिल किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन, केंद्र निर्धारण, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और मूल्यांकन की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को सौंपी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड को परीक्षा की तिथि, समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जल्द जारी करने के लिए कहा गया है ताकि शिक्षक समय रहते आवेदन और तैयारी कर सकें। प्रदेश सरकार द्वारा चयनित 130 राजकीय स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इन स्कूलों में बुनियादी ढांचे, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संसाधनों को सीबीएसई मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। शिक्षकों की परीक्षा और तैनाती पूरी होने के बाद इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी, ताकि सीबीएसई स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें