फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: दादा के साथ शाम की सैर पर गई छात्रा चक्कर आने से गिरी, सिर पर चोट लगने से मौत

Wed, 20 May 2026 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरियाल (कांगड़ा)।

सार

चक्कर आकर नाली में गिरने से अंशिता का सिर डंगे की नुकीली दीवार से टकरा गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंपा शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादा के साथ रोज की तरह शाम को सैर पर निकली 16 वर्षीय छात्रा की अचानक चक्कर आकर गिरने से मौत हो गई। घटना नगरोटा सूरियां-नंदपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम को लुदरेट गांव के पास हुई है। चक्कर आकर नाली में गिरने से अंशिता का सिर डंगे की नुकीली दीवार से टकरा गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार अंशिता (16) पुत्री रक्षपाल सिंह, निवासी घाड़ बरियाल शाम के समय अपने दादा रमेश कुमार के साथ सैर पर निकली। दोनों दादा-पोती सैर के बाद घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब सात बजे लुदरेट गांव के पास अंशिता को अचानक चक्कर आया और वह सड़क के किनारे बनी पक्की नाली में जा गिरी।

विज्ञापन


गिरते समय उसका सिर नाली के पास बने डंगे की नोक से इतनी जोर से टकराया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतका के दादा रमेश कुमार सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा, जहां बुधवार को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें