फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार भर्ती न किए तो लोस चुनाव में होगा विरोध

Mon, 03 Sep 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश बेरोजगार शारीरिक शिक्षक महासंघ ने सरकार को मांगों को पूरा न करने पर विरोध की चेतावनी दी है। राज्य स्तरीय बैठक में मांगों पर चर्चा के बाद महासंघ ने कहा कि यदि उनकी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई तो सरकार लोकसभा चुनाव में विरोध झेलने को तैयार रहे।

विज्ञापन


सरकाघाट में प्रदेशाध्यक्ष चरणदास की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक में 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा की वर्तमान में शिक्षा विभाग में भर्तियां बैचवाइज और कमीशन दोनों तरह से हो रही हैं।

सरकार का शारीरिक शिक्षक के लगभग 1760 पदों पर भर्ती न करना बड़ा सवाल है। यह प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों से भेदभाव है। कई बार संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला, धर्मशाला और मंडी में मिल चुका है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाए

कहा कि अधिकतर प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक 50 वर्ष के पार हो चुके हैं। सरकार को इन शिक्षकों की भर्ती के लिए फौरन अधिसूचना जारी करनी चाहिए।

यदि उनकी मांगों पर गौर न किया गया तो लोस चुनावों में सरकार को इसके गंभीर परिणाम देखने होंगे। इस दौरान जिला मंडी के अध्यक्ष शशिकांत, ब्लॉक सरकाघाट के अध्यक्ष विजय कुमार, धर्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश महासचिव

धीरज कुमार, हमीरपुर के अध्यक्ष प्यार चंद, बिलासपुर से बलराज, सोलन से प्रकाश चंद, शिमला से विनय कुमार, चंबा से सुरेंद्र कुमार, कांगड़ा से बलबीर सिंह, सिरमौर से रूप सिंह, किन्नौर से रानू देवी, ऊना से शिव कुमार और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें