हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 29 सितंबर तक चलेंगी। सितंबर माह में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए राज्य भर के एसओएस केंद्रों के माध्यम से 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
11 से 29 सितंबर तक एसओएस की आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी। राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आवेदनकर्ताओं के परीक्षा फार्मों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कमियों को दूर किया जा रहा है।
वहीं, परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहले ही 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे राज्य भर से बोर्ड को आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।