भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने रीता धीमान, गौरव कश्यप, राजकुमार, अंजना भारती और प्रदीप सहोत्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। कृष्ण लाल चंदेल और चेतराम प्रदेश महामंत्री होंगे। उन्होंने रामकृष्ण, चंद्रसेन, केवल कुमार, लेखराज, महेंद्र पाल और सूरम सिंह को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा। कोषाध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, कार्यालय सचिव राजेश घई और मुख्य प्रवक्ता जगजीत बग्गा होंगे। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पीएन, चटवाल, संदीप मंगल, पैने राम, सुंदर सिंह होंगे। मीडिया प्रभारी राजीव कुमार भल्ला, सह मीडिया प्रभारी नरेश रावत, अश्वनी गिल व संजीव कुमार डोगरा होंगे। सोशल मीडिया संयोजक राकेश अत्री होंगे।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुछ इस प्रकार होंगे। चंबा से धीरेंद्र आचार्य, कांगड़ा से ओमप्रकाश हीर, नूरपुर से रवि कुमार, देहरा से कमल नयन डोगरा, पालमपुर से मदन लाल, लाहौल स्पीति से सुरेश कुमार, कुल्लू से पोशू राम, मंडी से किशोर कुमार, सुंदरनगर से ख्याली राम शास्त्री, हमीरपुर से राजेश सहगल, ऊना से सुभाष चंद कौंडल, बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सिरमौर से संदीपक तोमर, सोलन से साहिब सिंह, महासू से हरिचंद डोगरा और शिमला से सतप्रकाश मानक जिलाध्यक्ष होंगे। डोगरा ने कहा कि केंद्र की ओर से अनुसूचित जाति के लिए बड़ी संख्या में कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं और धरातल पर वितरित भी कही गई है, इनका प्रचार और लाभार्थियों से मिलना मोर्चे का लक्ष्य रहेगा। हर बूथ पर मोर्चे को शक्तिशाली बनाते हुए हम काम करेंगे।