फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पड्डल में होगा राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Tue, 25 Nov 2025 03:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समारोह के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल पड्डल मैदान में सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय व पूरी गंभीरता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए समारोह स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इसके लिए समय रहते प्रबंध पूरे करने के कहा। बैठक में समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था सहित परिवहन व गाड़ियों के पार्किंग स्थल चिह्नित करने व यातायात के लिए समुचित योजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई। मंडी तथा अन्य जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन, ठहराव व भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था तथा मोबाइल शौचालयों की स्थापना के लिए नगर निगम को आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने को कहा। इनमें जल की समुचित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार कूड़ेदान इत्यादि स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।  समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई और सभी आगंतुकों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने को कहा गया। उपायुक्त ने पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को इसमें आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल का समुचित प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व एंटी चिट्टा अभियान पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए लोक सम्पर्क विभाग तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को आपसी समन्वय से तैयारियां करने को कहा गया।  बैठक में अतरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त केएस पटियाल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें