राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुंदर सिंह मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि याचिका दायर करने से तीन साल पहले की अवधि से वास्तविक लाभ दिए जाएंगे। इससे पहले के पेंशन लाभ केवल नोशनल आधार पर दिए जाएंगे। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद, खंडपीठ ने राज्य सरकार को इस चरण में 1 जनवरी 2018 से पेंशन लाभ प्रदान करने की स्वतंत्रता दे दी है। साथ ही प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जून को निर्धारित की गई है।पेंशन लाभ की तिथि पर कानूनी पेंच अभी भी बरकरार है। राज्य सरकार ने एकल जज के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी है।