हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 38 पोस्ट कोड की सैकड़ों पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 29 नवंबर से प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होंगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले साइट पर अपलोड किए जाएंगे। लेबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड 778 की परीक्षा 29 नवंबर को सुबह के सत्र में शिमला, हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला व मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 पोस्ट कोड 776 की इसी दिन शाम के सत्र में हमीरपुर और शिमला में परीक्षा होगी। 30 नवंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 794 की सुबह के सत्र, टीजीटी मेडिकल 793 की शाम को, उपनिरीक्षक फिशरी 775 की सुबह के सत्र में छह दिसंबर को शिमला, हमीरपुर, मंडी व धर्मशाला व पर्यवेक्षक 782 की छह दिसंबर शाम को हमीरपुर व शिमला, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) 783 की आठ दिसंबर सुबह के सत्र में हमीरपुर व होटल सुपरिंटेंडेंट 792 की शाम को हमीरपुर, जूनियर ऑफिसर 787 की नौ दिसंबर को सुबह व पर्यवेक्षक 774 की शाम को, फार्मासिस्ट एलोपैथी 777 की 12 दिसंबर को सुबह के सत्र में हमीरपुर और शिमला, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 773 की शाम को हमीरपुर व शिमला में, टीजीटी आर्ट्स 795 की 12 दिसंबर सुबह प्रत्येक जिला में, स्टेनो टाइपिस्ट 786 की 13 शाम को सभी जिलों, ऑपरेटर 784 की 15 दिसंबर सुबह हमीरपुर, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर 791 की शाम को हमीरपुर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन 789 की 16 दिसंबर सुबह हमीरपुर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन सिविल 790 शाम को हमीरपुर, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट 809 की 17 दिसंबर सुबह, नेत्र अधिकारी 804 की शाम को परीक्षाएं होंगी।