पोस्ट कोड 843 जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट, पोस्ट कोड 920 हॉस्टल वार्डन, पोस्ट कोड 837 सेरीकल्चर निरीक्षक, पोस्ट कोड 915 सहायक जेल अधीक्षक और पोस्ट कोड 919 भाषा अध्यापक की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को पांच पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 843 जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट, पोस्ट कोड 920 हॉस्टल वार्डन, पोस्ट कोड 837 सेरीकल्चर निरीक्षक, पोस्ट कोड 915 सहायक जेल अधीक्षक और पोस्ट कोड 919 भाषा अध्यापक की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। पोस्ट को 843 के आठ पदों के लिए 81 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब मूल्यांकन परीक्षा 23 मई को आयोग के कार्यालय में होगी। हॉस्टल वार्डन पोस्ट कोड 920 के दो पदों के लिए सात अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी मूल्यांकन परीक्षा छह मई को आयोग के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 837 सेरीकल्चर निरीक्षक के छह पदों के लिए परीक्षा में बैठे 224 अभ्यर्थियों में से 22 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी मूल्यांकन परीक्षा सात मई से होगी। सहायक जेल अधीक्षक के पांच पदों के लिए परीक्षा में बैठे 5103 अभ्यर्थियों में से 51 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी मूल्यांकन परीक्षा 12 मई को होगी। पोस्ट कोड 919 भाषा अध्यापकों के नौ पदों के लिए परीक्षा में बैठे 3045 अभ्यर्थियों में से 28 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी मूल्यांकन परीक्षा छह मई को होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।