फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी देंगे रात्रि सेवाएं, सरकार ने सख्ती से लागू करेगी व्यवस्था

Wed, 08 Oct 2025 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मेडिकल कॉलेजों में रात्रि को भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं देंगे। आपातकालीन विभाग, मेडिसन और सर्जरी में इन डॉक्टरों की रात्रि सेवाएं भी ली जाएगी।
विज्ञापन
चिकित्सक(प्रतीकात्मक ) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रात्रि को भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं देंगे। आपातकालीन विभाग, मेडिसन और सर्जरी में इन डॉक्टरों की रात्रि सेवाएं भी ली जाएगी। अभी रात्रि में पीजी डाक्टर सेवाएं देते रहे हैं। कॉल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाता है। मरीजों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो, इसके चलते प्रदेश सरकार इसे सख्ती से लागू करने जा रही है।

विज्ञापन

रात्रि में भी आपातकालीन विभाग में मरीजों की भीड़ रहती है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को संबंधित विभागों के वार्डों में भेजा जाता है, लेकिन ज्यादातर गंभीर मरीजों को आपातकालीन विभाग में ही रखा जाता है।  प्रदेश में यह सेवाएं मेडिकल कॉलेजों के अलावा आदर्श अस्पताल में मुहैया होगी। मेडिकल कॉलेज के हर विभाग में पांच से 6 स्पेशलिस्ट डाॅक्टर हैं, जबकि आदर्श अस्पतालों में भी 6 स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की तैनाती की गई है।

इसमें गायनी, मेडिसन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलाॅजिस्ट और आर्थोपेडिक्स शामिल हैं। गांव के लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके चलते हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्रों में इन अस्पतालों को खोला जा रहा है। 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल खोलने के साथ-साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उपकरण मुहैया कराए गए हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में भी 20 साल पुराने उपकरणों को भी बदला जा रहा है। सभी कॉलेजों में नए एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, आदर्श अस्पतालों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में डाॅक्टरों के स्टाफ के साथ साथ नर्सों की तैनाती की गई है। तीन महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग में 600 नर्सों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें