फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला के छराबड़ा पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, एक सप्ताह तक रुकने का कार्यक्रम

Fri, 22 Nov 2024 05:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदूषण से बचने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और चुनावी थकान मिटाने के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी, राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और चुनावी थकान मिटाने के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शुक्रवार शाम को दोनों प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित निजी आवास में पहुंचे। शनिवार को घोषित होने वाले महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव नतीजों पर शिमला से ही गांधी परिवार नजर रखेगा। सोनिया और राहुल गांधी का करीब एक सप्ताह तक शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। वायनाड का चुनाव परिणाम देखने के बाद रविवार शाम को प्रियंका गांधी के भी शिमला आने की संभावना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शिमला पहुंचने से पहले ही छराबड़ा में पुलिस सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े कर दिए गए।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी शुक्रवार काे दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आईं। चंडीगढ़ से सोनिया गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर को जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से राहुल भी सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आए। सोनिया और राहुल चंडीगढ़ से अलगत-अलग शिमला के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिमला की शुद्ध आबोहवा में सुकून के पल बिताने के लिए आईं हैं। वहीं राहुल गांधी भी छराबड़ा की शांत वादियों में चुनावी थकान मिटाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर को शिमला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें