फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में हिमाचल के छह खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Wed, 27 Aug 2025 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

29 अगस्त से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर, सिरमौर और शिमला के तीन रेफरी भी अपनी सेवाएं देंगे। राज्य कबड्डी एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और ऑफिशियल को बधाई दी है।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग में हिमाचल के छह खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के छह खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। सिरमौर, मंडी, सोलन और ऊना के ये खिलाड़ी विभिन्न टीमों के लिए खेलेंगे। 29 अगस्त से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर, सिरमौर और शिमला के तीन रेफरी भी अपनी सेवाएं देंगे। राज्य कबड्डी एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और ऑफिशियल को बधाई दी है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान राज कुमार ब्रांटा और महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि सिरमौर के अनिल जस्टा यू मुंबा, मंडी के शिवांश ठाकुर बंगाल वॉरियर्स, सोलन के कुनाल मेहता पटना पाइरेट्स, मयंक सैनी व ऊना के केशव यूपी योद्धा और विशाल भारद्वाज पुनेरी पलटन टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

राज कुमार व कृष्ण लाल ने खिलाड़ियों और ऑफिशियल को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों ने कबड्डी के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रो कबड्डी में अब तक प्रदेश के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। राज्य एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के खिलाड़ी और ऑफिशियल इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। 
विज्ञापन

इन्हें चुना
प्रदेश के तीन ऑफिशियल भी प्रो कबड्डी लीग में रेफरी के रूप में सेवाएं देंगे। बिलासपुर के राजीव, सिरमौर के अत्तर सिंह और शिमला की प्रतिभा पोतन  को इसके लिए चुना है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पद्मश्री एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अजय ठाकुर पुनेरी पलटन टीम के मुख्य कोच के रूप में मैदान में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें