फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: क्लस्टर विवि में इसी सत्र से शुरू होंगे पीजी के छह कोर्स

Wed, 09 Sep 2020 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी में इसी शैक्षणिक सत्र से पीजी कोर्स शुरू होंगे। पहले चरण में मंडी कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमए हिस्ट्री और एमबीए कोर्स शुरू होंगे। नए शैक्षणिक सत्र में कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्षाओं को यूनिवर्सिटी का भवन बनने तक अस्थायी तौर पर मांडव कांप्लेक्स में संचालित किया जाएगा। विवि भवन का निर्माण 55 करोड़ की लागत से वल्लभ कॉलेज कांप्लेक्स में ही किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्लस्टर यूनिवर्सिटी में प्रदेश विवि की ओर से करवाई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। ये परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जिसकी तिथि जल्द घोषित हो सकती है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी की वल्लभ कॉलेज सहित बासा, नारला और सुंदरनगर में भी कक्षाएं लगेंगी। प्रथम चरण में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लीड कॉलेज मंडी में ही कक्षाओं को संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य तीन कॉलेजों में भी क्लस्टर यूनिवर्सिटी की कक्षाओं को चलाने के लिए स्थायी भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

क्लस्टर यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. सीएल चंदन ने कहा कि नए सत्र में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमए हिस्ट्री और एमबीए कोर्स चलेंगे। प्रथम चरण में लीड कॉलेज मंडी में कक्षाएं शुरू होंगी। नए शैक्षणिक सत्र में कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें