फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं ने शिमला में ठंडा किया मौसम, दो डिग्री गिरा पारा

Sun, 31 Dec 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है। शहर में धूप खिलने के बावजूद तेज हवाएं चलने से पारे में दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। शनिवार दोपहर बाद से शहर में चलने लगी तेज हवाओं का दौर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.2, ऊना 23.6, धर्मशाला 15.8, सुंदरनगर 22.0, भुंतर 20.5, नाहन 18.3, सोलन 18.2, कांगड़ा 21.7, चंबा 19.4, डलहौजी 9.7, बिलासपुर 18.7, हमीरपुर 21.1, मंडी 17.3 और कल्पा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.5, कल्पा माइनस 1.2, मनाली 0.2 और शिमला में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें