फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 10वीं-12वीं कक्षा के 600 मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

Mon, 05 Feb 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च-2023 में संचालित परीक्षाओं के 10वीं-12वीं के 600 मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा। इस दौरान साइंस संकाय के 100, जबकि आर्ट्स और काॅमर्स संकाय के 100 मेधावी शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च-2023 में संचालित परीक्षाओं के 10वीं-12वीं के 600 मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा। इस दौरान साइंस संकाय के 100, जबकि आर्ट्स और काॅमर्स संकाय के 100 मेधावी शामिल होंगे। इसके अलावा 10वीं कक्षा के 400 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति को हासिल करने के लिए पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से छह मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड मार्च-2023 में संचालित जमा दो कक्षा की परीक्षा के साइंस ग्रुप के 100 और आर्ट्स-कामर्स ग्रुप के 100, जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के 400 मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योग्यता सूची, सहमति पत्र और बिल प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूची में दर्शाए गए परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने अध्ययनरत शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और संस्था के मुखिया से सत्यापित करवाकर मूल रूप से पंजीकृत डाक के माध्यम से सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को अंतिम तिथि से 10 दिन के भीतर बोर्ड कार्यालय पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि छह फरवरी से छह मार्च निर्धारित की गई है।

उन्होंने संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नियमानुसार मेरिट लिस्ट के लिए आरक्षित छात्रवृत्ति को छोड़ कर अन्य परीक्षार्थियों को केवल एक ही विभाग या संस्था से छात्रवृति देय होगी। इसके लिए सभी तथ्यों की जांच संबंधित प्रधानाचार्य को छात्रों के सहमति पत्र को सत्यापित करने से पहले करनी होगी, ताकि छात्रवृति एक ही विभाग से प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि छात्रवृति के लिए चयन बोर्ड की ओर से नियमानुसार तैयार फाइनल मेरिट लिस्ट पर ही निर्भर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें