हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर-दिसंबर माह में ली आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की अस्थायी उत्तर कुंजियां बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अस्थायी तौर पर अपलोड की उत्तर कुंजियों पर अभ्यर्थी 7 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि नवंबर-दिसंबर माह में बोर्ड की ओर से जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, उर्दू और पंजाबी विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।
ए, बी, सी और डी सीरिज में आयोजित परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजियों को बोर्ड प्रबंधन ने बेवसाइट पर अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि इन टेट परीक्षाओं से संबंधित उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे प्रमाणित तथ्यों के साथ 7 जनवरी तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा को ईमेल पर भेज सकता है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आपत्तियों को दस्ती तौर पर भी किसी भी कार्यदिवस के दौरान बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। सात जनवरी के बाद मौखिक या लिखित रूप से आने वाले किसी भी आपत्ति पर बोर्ड प्रबंधन विचार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि प्रमाणीकृत तथ्यों से रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सिरमौर जिला के हाटी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को विगत शनिवार सायं केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ है और आज राज्य सरकार ने इस संबंध में अविलम्ब अधिसूचना जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि 3 जनवरी, 2024 को सिरमौर जिले के अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान वह हाटी समुदाय को इस दर्जे की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।