फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: संधोल की प्रिया ठाकुर का विदेशी धरती पर कमाल, कनाडा आर्मी में हुईं भर्ती

Tue, 02 Jun 2026 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संधोल (मंडी)।

सार

प्रिया ने कनाडा आर्मी में भर्ती होकर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे हिमाचल और पंजाब का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। 
विज्ञापन
संधोल की प्रिया ठाकुर कनाडा आर्मी में हुईं भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो सात समंदर पार भी कामयाबी कदम चूमती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के संधोल की बेटी प्रिया ठाकुर ने। प्रिया ने कनाडा आर्मी में भर्ती होकर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे हिमाचल और पंजाब का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

विज्ञापन


प्रिया ठाकुर मूल रूप से तहसील संधोल के बैरी गांव की निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में पंजाब के फगवाड़ा में रह रहा है। प्रिया के पिता बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बेटी ने कनाडा आर्मी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसने अपनी मेहनत से कठिन चयन प्रक्रिया को पास किया। माइनस डिग्री तापमान और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सख्त ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब उसकी पोस्टिंग हो गई है। प्रिया की माता प्रवीण ठाकुर में फगवाड़ा में पार्षद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें