मिस क्वीन ऑफ हिमाचल की तीन विजेताओं का मिस इंडिया यूनिवर्सल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 24 फरवरी को कुल्लू में मिस क्वीन ऑफ हिमाचल ग्रेंड फिनाले-2019 का ताज बिलासपुर की नौशीन के सिर सजा था।
कुल्लू की ईशा प्रथम रनरअप और शिमला की रंजन रामटा द्घितीय रनरअप रही हैं। अब ये तीनों मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
स्टेट ट्रेजर तेलंगाना और फिल्म प्रोड्यूसर प्रेम कुमार जैन ने बताया कि राम वीडियो प्रोडक्शन ने तीनों विजेताओं को फोटो शूट का स्पेशल पैकेज दिया गया है। बिलासपुर की नौशीन और कुल्लू की ईशा ने बताया कि चयन से उत्साहित हैं। मिस इंडिया यूनिवर्सल के निदेशक कबीर शदान ने बताया कि तीनों का चयन हुआ है।