फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: खाना खाने के दो घंटे के बाद करें चाय का सेवन

Fri, 01 Mar 2019 12:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में कॉलेज के युवा रेडक्रॉस आरकेएमवी और वूमैन सेल ने वीरवार को कॉलेज परिसर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया। अमर उजाला ने महिला सशक्तिकरण के चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत इसमें सहयोग किया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवेंदु शर्मा ने किया। शिविर में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से आई चिकित्सक वाटिका गुप्ता की अगुवाई में अजय चौहान ओर जोगेंद्र ठाकुर ने करीब 400 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान एचबी और शूगर के टेस्ट भी किए। शिविर में जांच करवाने आई 90 छात्राओं में खून की कमी पाई गई। चिकित्सक डॉ. वाटिका गुप्ता ने कहा कि खाना खाने के कम से कम दो घंटे बाद चाय का सेवन करें। यदि तुरंत चाय पी जाती है, तो इससे एचबी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खून की कमी के कारण और खून बढ़ाने के बारे में भी बताया। साथ ही मासिक धर्म चक्र के दौरान बरती जाने वाली सफाई के बारे में बताया। कहा कि इन मुश्किल पांच दिनों में महिलाओं को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एक स्वस्थ महिला का खून 11 से 12 ग्राम होना चाहिए। छात्राओं में खून की कमी आम देखी जाती है। इसलिए वे अपने खान पान में हरी सब्जियों को अधिक उपयोग करें। गुड़ सहित खून में एचबी बढ़ाने वाली चीजें आहार में शामिल करें। इस आयोजन में छात्राओं ने चिकित्सक से स्वास्थ्य से संबंधित सवाल भी किए जिसका चिकित्सक ने जवाब दिए। इस शिविर में वूमैन सेल की प्रभारी अनीता शर्मा और यूथ रेडक्रॉस आरकेएमवी की प्रभारी सरोज भारद्वाज ने छात्राओं को जानकारी दी ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें