शिक्षक संगठनों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर 15 जुलाई से इन छुट्टियों को देने की मांग की थी। कुछ शिक्षक संगठनों ने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 22 जून से छुट्टियां देने की पैरवी की थी।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों में बरसात की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षक संगठनों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर 15 जुलाई से इन छुट्टियों को देने की मांग की थी। कुछ शिक्षक संगठनों ने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 22 जून से छुट्टियां देने की पैरवी की थी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी ज्ञापनों पर विचार करने के बाद पहले से जारी शेड्यूल के तहत 22 जून से ही छुट्टियां देने का फैसला लिया है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। शीतकालीन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक छह दिनों की छुट्टियां होंगी।