सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप सी में हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दो मैच हारने के बाद फिर से वापसी करते हुए आगे के तीन मैच जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई टी-20 नॉकआउट के क्वालिफाई कर लिया है। टीम 28 अप्रैल को सूरत के सीके पिथावाला स्टेडियम में गोवा के साथ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप सी में हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दो मैच हारने के बाद फिर से वापसी करते हुए आगे के तीन मैच जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
एचपीसीए के क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचली खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद कर्नाटक, दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमों को पराजित किया है। यह हिमाचल के गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हिमाचली सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी गोवा के साथ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर अपना सफर जारी रखेगी और विजेता बनेगी। टीम सूरत पहुंच चुकी है और अगले दो दिन मैच के लिए अभ्यास होगा।